Search

 
 
 

Jamshedpur News : हिमांशु सिंह हत्याकांडः भाजपा नेता नीरज सिंह का डीडी बार सील, डीसी ने दिए जांच के आदेश

बिष्टुपुर स्थित चर्चित डबल डाउन (डीडी) बार में हुई हिमांशु सिंह की हत्या मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को भाजपा नेता और बार के संचालक नीरज सिंह व सहमालिक विजय कुमार के डीडी बार को सील कर दिया है.
 
डीडी बार.

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चर्चित डबल डाउन (डीडी) बार में हुई हिमांशु सिंह की हत्या मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को भाजपा नेता और बार के संचालक नीरज सिंह व सहमालिक विजय कुमार के डीडी बार को सील कर दिया है. डीसी राजीव रंजन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.

 

 

यह मामला 27 जून की रात सामने आया था. जानकारी के अनुसार, डीडी बार में एक महिला से कथित छेड़खानी का विरोध करने को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद बार के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह और उनके साथी प्रत्युष सिंह पर चापड़ व चाकू से हमला कर दिया गया. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान सोमवार शाम हिमांशु सिंह की मौत हो गई, जबकि प्रत्युष सिंह का अस्पताल में इलाज जारी है.

 

हिमांशु सिंह की मौत के बाद शहर में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. परिजनों, करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ कई घंटे तक प्रदर्शन किया. बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए डीडी बार को सील कर दिया.

 

डीसी राजीव रंजन ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं. इसमें बार का लाइसेंस, संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, नियमों के पालन और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी. प्रशासन यह भी पता लगाएगा कि बार में सुरक्षा व्यवस्था और संचालन में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई.

 

इससे पहले बिष्टुपुर थाना में भाजपा नेता एवं बार संचालक नीरज सिंह, सहमालिक विजय कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. मामले में लापरवाही के आरोप में बिष्टुपुर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया जा चुका है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही