Search

 
 
 

Jamshedpur News : परसुडीह के शांतिनगर में नाले किनारे मिला मानव कंकाल, पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur : जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित शांतिनगर में सोमवार सुबह नाले के किनारे एक मानव कंकाल मिला है. घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित शांतिनगर में सोमवार सुबह नाले के किनारे एक मानव कंकाल मिला है. घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

 

इसे भी पढ़े..

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह कुछ लोग नाले के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर मिट्टी में दबी कुछ हड्डियों पर पड़ी. करीब जाकर देखने पर उन्हें मानव कंकाल होने का संदेह हुआ. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया और मिले मानव अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

 

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि बरामद अवशेष पूरी तरह से सड़-गल चुके हैं . मौके से केवल हड्डियां ही मिली हैं. शुरुआती जांच में यह पता नहीं चल पाया है कि कंकाल किसी पुरुष का है या महिला का. साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत कितने समय पहले हुई थी.

 

पुलिस अब आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि कंकाल की पहचान की जा सके. इसके अलावा बरामद हड्डियों को वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृतक की पहचान, मौत का समय व मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है. वहीं, शांतिनगर इलाके में मानव कंकाल मिलने की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही