Search

 
 
 

Jamshedpur News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खलबट्टे से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया.
 

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया. पति बापी मंडल ने अपनी पत्नी गीता मंडल (40) के सिर पर खलबट्टे से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गीता को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति बापी मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, बापी और गीता दोनों की यह दूसरी शादी थी. बापी के पहले विवाह से दो बच्चे हैं, जबकि गीता भी अपने पूर्व पति से अलग रह रही थी. वहीं बापी मंडल डिमना रोड इलाके में एक होटल चलाता है. 

 

 

 

पुलिस को दिए गए शुरुआती बयान में बापी मंडल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से गीता की बारीडीह निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था. इसी मुद्दे पर पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था और मामला थाना तक पहुंची थी, जहां दोनों के बीच समझौता करा दिया गया.

 

 

 

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. आरोप है कि गुस्से में आकर बापी मंडल ने खलबट्टे से गीता के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण गीता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही