Jamshedpur News : झारखंड के जमशेदपुर शहर के साकची स्थित दुर्गा बाड़ी मंदिर में माता लक्ष्मी की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने मामला सामने आया है. दुर्गा बाड़ी मंदिर कमेटी के लोगों ने बगल के राधा-कृष्ण मंदिर में सेवा करने वाले मदन महाराज पर मूर्ति छीनकर जमीन पर पटकने का आरोप लगाया है. इस घटना में मूर्ति खंडित हो गई, जिससे मंदिर से जुड़े लोगों ने अपनी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है.
इसे भी पढ़ें
मंदिर कमेटी के लोगों ने बताया कि मूर्ति को मंदिर में लाया जा रहा था. इसी दौरान मदन महाराज ने मूर्ति छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मूर्ति टूट गई. आरोप है कि उस समय राधा-कृष्ण मंदिर में चार अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस घटना पर कोई आपत्ति नहीं जताई.
वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि मदन महाराज मानसिक रूप से बीमार है. इसी वजह से उसने ऐसा किया होगा. इधर, घटना की सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मदन महाराज को पकड़कर ले गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

