Search

Jamshedpur News : जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार, कार से पिस्टल-गोली बरामद

गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस को हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जुगसलाई इलाके से आर्म्स सप्लायर गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन व एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है. यह कार्रवाई जुगसलाई थाना कांड संख्या 45/26न के तहत की गई है.

 

पुलिस को 4 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार व गोला-बारूद उपलब्ध कराने वाले एक संगठित गिरोह का सदस्य जुगसलाई क्षेत्र में आने वाला है. इसके बाद सिटी एसपी के निर्देश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने कार्रवाई करते हुए आजाद नगर निवासी सैयद अदनान मिर्जा को गिरफ्तार कर लिया. वह एएल-यासिन अपार्टमेंट, रोड नंबर-14, आजाद नगर स्थित अपने आवास से सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आया था.

 

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कार की पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखी गई देसी पिस्टल बरामद की. पिस्टल के मैगजीन में चार 7.65 एमएम के जिंदा कारतूस लोड थे. इसके अलावा दो मोबाइल फोन व उक्त कार को भी जब्त कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आर्म्स सप्लायर गिरोह से जुड़ा हुआ है और आवश्यकता पड़ने पर गिरोह के अन्य सदस्यों को हथियार व गोलियां उपलब्ध कराता था. पुलिस अब उसके अन्य सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार सैयद अदनान मिर्जा के खिलाफ पहले भी गोलमुरी थाना में कांड संख्या 80/2023 दर्ज है. छापेमारी में डीएसपी सुमित कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//