Search

Ranchi News : वन विभाग में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का संकल्प

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पीसीसीएफ एवं HoFF राजीव कुमार और डीएफओ श्रीकांत वर्मा समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया.
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसीएफ एवं HoFF राजीव कुमार ने कहा कि पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रही है. ऐसे में पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग या वर्ग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करना चाहिए और जूट या कागज के बैग का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए.

Uploaded Image

स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया

राजीव कुमार ने बताया कि वन विभाग जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर लगातार काम कर रहा है. इसके तहत नदियों के उद्गम स्थलों को चिन्हित कर उनके कैचमेंट एरिया के संरक्षण की योजना बनाई जा रही है. 

उन्होंने कहा कि विभाग इस वर्ष लगभग डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है. ऐसे पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनसे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें.

उन्होंने कहा कि पौधरोपण से हरियाली बढ़ेगी, जल संरक्षण होगा, भूमि क्षरण रुकेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही