Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम या चोरी हुए करीब 100 मोबाइल बरामद किये. एसएसपी कार्यालय में शनिवार को इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को बुलाकर सौंप दिया गया. इस मौके पर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक कुल 3,373 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को उनके चोरी हुए मोबाइल वापस दिलाने के साथ पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता भी मजबूत हो रहा है.
जमशेदपुर पुलिस ने मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं. इसके तहत जोहार पुलिस और मोबाइल चैटबॉट की सुविधा दी गई है. लोग व्हाट्सएप नंबर 9471167577 और 9006123444 पर 'Hi', 'Help' या 'Johar' लिखकर भेज सकते हैं. इसके बाद मिलने वाले लिंक के माध्यम से जरूरी फॉर्म भरकर मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसके अलावा भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल www.ceir.gov.in के माध्यम से भी गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कराने और ट्रेस करने की सुविधा उपलब्ध है. इसके लिए सबसे पहले संबंधित थाने में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराना जरूरी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

