Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से गूंजेगा जमशेदपुर, कई इलाकों से निकलेंगे रथ

लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर गुरुवार को पूरे जमशेदपुर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहेगा. शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक संगठनों की ओर से अलग-अलग स्थानों से रथ यात्राएं निकाली जाएंगी. रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इसे देखते हुए आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.

 

इसे भी पढ़े..

 

शहर में अधिकांश रथ यात्राएं दोपहर 3 बजे से शुरू होंगी. बिष्टुपुर राम मंदिर, कदमा उलियान स्थित इस्कॉन मंदिर, मैंगो के राजस्थान भवन, जुगसलाई रथ गली और बिष्टुपुर नाग मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथ यात्रा निकाली जाएगी. श्रद्धालु पूरे मार्ग में रथ का स्वागत करेंगे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.

 

इसके अलावा साकची उत्कल संगठन की ओर से रथ यात्रा शाम 3:45 बजे निकाली जाएगी. वहीं खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा शाम 4 बजे शुरू होगी. सभी रथ यात्राएं अपने-अपने निर्धारित मार्गों से गुजरेंगी, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजा की व्यवस्था की गई है.

 

रथ यात्रा को लेकर आयोजकों ने श्रद्धालुओं से शांति, अनुशासन व सहयोग बनाए रखने की अपील की है. भीड़ को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है, ताकि रथ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.

 

हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर शहर के श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है. विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से पूरे शहर में भक्ति का माहौल रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही