Search

 
 
 

Jamshedpur News : MGM अस्पताल में खुलेगा जन औषधि केंद्र, गरीब मरीजों को कम कीमत में मिलेंगी दवाइयां

एमजीएम अस्पताल परिसर में जल्द ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र शुरू होने की संभावना है. केंद्र के शुरू होने के बाद मरीजों को जरूरी दवाइयां बाजार की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगी
 

Jamshedpur:  एमजीएम अस्पताल परिसर में जल्द ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र शुरू होने की संभावना है. केंद्र के शुरू होने के बाद मरीजों को जरूरी दवाइयां बाजार की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगी. इससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को काफी फायदा मिलेगा.

 

प्रशासनिक प्रक्रिया लगभग पूरी, अंतिम मंजूरी का इंतजार

एमजीएम अस्पताल को साकची से डिमना स्थित नए भवन में शिफ्ट हुए एक साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अब तक परिसर में जन औषधि केंद्र शुरू नहीं हो पाया था. हालांकि, पिछले छह महीनों से इसे शुरू करने की प्रक्रिया लगातार चल रही थी.

 

जानकारी के अनुसार, केंद्र के संचालन से जुड़ी अधिकांश औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ संचालक का चयन भी कर लिया गया है. अब केवल जिला प्रशासन की अंतिम अनुमति का इंतजार है.

 

मंजूरी मिलते ही शुरू होगा संचालन

उपायुक्त की स्वीकृति मिलते ही एमजीएम अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. इसके बाद अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने की परेशानी कम होगी.

 

जन औषधि केंद्र के माध्यम से मरीजों को कई जरूरी दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे मरीजों के इलाज पर होने वाला खर्च कम होगा और उन्हें अस्पताल परिसर में ही आसानी से दवाइयां मिल सकेंगी. अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि केंद्र शुरू होने के बाद एमजीएम आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण सुविधा जुड़ जाएगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही