Search

 
 
 

Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान में चोरी का खुलासा, सोने के गहनों के साथ खरीददार समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

मानगो बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चोरी करने वाले आरोपियों के साथ-साथ चोरी के गहने खरीदने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है
 

Jamshedpur : मानगो बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चोरी करने वाले आरोपियों के साथ-साथ चोरी के गहने खरीदने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, मानगो बाजार में स्थित कोलकाता आभूषण नामक दुकान में कुछ दिनों पहले चोरी की घटना हुई थी. दुकान के संचालक जितेंद्र कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों तथा गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की.

 

जांच में पता चला कि चोर दुकान की टीन की छत काटकर अंदर घुसे थे. इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सोने के जेवर चोरी कर लिए और फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी.

 

पुलिस की कार्रवाई में उलीडीह, जवाहरनगर, दाईगुटु और मानगो क्षेत्र के रहने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि चोरी के गहनों की खरीद-फरोख्त में कुछ लोगों की भूमिका थी. इसके बाद चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद कर लिए हैं. बरामद गहनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की साजिश कैसे रची गई थी और क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं. मामले की जांच अभी जारी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही