Search

 
 
 

अयोध्या में बोले योगी, राम भक्तों पर गोली चलाने वाले उपदेश न दें, चंदाचोरी मामले में कोई नहीं बचेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार तो अयोध्या पहुंचे. उन्होंने अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया. सीएम योगी ऐसे समय में अयोध्या आये हैं, जब राम मंदिर चंदा चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा. सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ पर हमलावर है.
 

Ayodhya : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार तो अयोध्या पहुंचे. उन्होंने अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया. सीएम योगी ऐसे समय में अयोध्या आये हैं, जब राम मंदिर चंदा चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा. सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ पर हमलावर है.  


जान लें कि योगी सरकार ने SIT गठित कर दी है, जिसने जांच शुरू कर दी है. योगी ने अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों पर कहा, राम मंदिर निर्माण के लिए 500 साल संघर्ष चला  है, इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करने का साहस न करे. सीएम योगी ने कहा कि किसी के पास यदि चंदा चोरी का कोई सबूत है तो वह एसआईटी को दे, इसकी पूरी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.   


सीएम योगी ने विपक्ष पर खास कर सपा पर  तेवर तल्ख करते हुए कहा, आरोप लगाने वाले लोग सिर्फ अयोध्या को  बदनाम करने का काम कर रहे हैं. इन लोगों का आचरण सबके सामने है. इन लोगों ने कभी राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं, श्री राम बोलने पर लाठियां चलवाईं और कोर्ट में प्रभु राम के खिलाफ केस लड़ा. 


मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि चंदे की हेराफेरी मामले में  जांच रिपोर्ट आने तक कोई भी बयानबाजी न करे.  किसी के चरित्र हनन का दुस्साहस न करे. श्री योगी ने जनता को भरोसा दिया कि इस मामले में कोई भी अपराधी  बचेगा नहीं, 


सीएम योगी ने इस क्रम में कहा, सबको अपनी जिम्मेदारी  निभानी होगी. सपा  पर हमलावर होते हुए कहा, जय श्री राम कहने पर गोली चलवाने वाली पार्टी राम भक्त बन रही है.  योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमने ट्रस्ट की मांग पर SIT बनवाई. जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. किसी के पास कोई सुबूत हो तो SIT  को दे दे, बयानबाजी से अयोध्या का अपमान न करे. 


इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ ने  राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित 378 करोड़ से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण भी किया.


साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने  महारानी लक्ष्मीबाई, महारानी दुर्गावती, अवंतीबाई लोधी, झलकारी बाई और उदा देवी के सम्मान में कई योजनाएं शुरू की है. वीरांगना अवंतीबाई लोधी, झलकारी बाई कोरी और वीरांगना उदादेवी पासी के नाम पर पीएसी की तीन नयी महिला बटालियन गठित की हैं.  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही