Search

 
 
 

Jamshedpur News : MMDR कानून के खिलाफ JMM का प्रदर्शन, खनिज संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका

Jamshedpur News :JMM नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है. यहां कोयला, लौह अयस्क समेत कई महत्वपूर्ण खनिज मौजूद हैं. ऐसे में कानून के प्रावधानों का गलत इस्तेमाल होने पर झारखंड के खनिज संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका है.
 
JMM का प्रदर्शन

Jamshedpur News : MMDR कानून के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून के प्रावधानों का विरोध किया.

 

 

JMM नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है. यहां कोयला, लौह अयस्क समेत कई महत्वपूर्ण खनिज मौजूद हैं. ऐसे में कानून के प्रावधानों का गलत इस्तेमाल होने पर झारखंड के खनिज संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका है.

 

पार्टी नेताओं ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधन राज्य की अर्थव्यवस्था और यहां के लोगों के हित से जुड़े हैं. खनिज संपदा का दोहन इस तरह होना चाहिए, जिससे राज्य को उचित राजस्व मिले और स्थानीय लोगों के हितों की भी रक्षा हो.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि MMDR कानून के जरिए राज्य के हित और खनिज संसाधनों पर अधिकार प्रभावित हो सकता है.प्रदर्शन के दौरान JMM कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की. नेताओं ने कहा कि झारखंड के प्राकृतिक और खनिज संसाधनों का किसी भी स्थिति में दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा. पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही