Search

 
 
 

Jamshedpur News: MMDR के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का जोरदार प्रदर्शन

Jamshedpur News: झामुमो नेताओं और वक्ताओं ने केंद्र पर झारखंड के खनिज संसाधनों पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के हितों और स्थानीय अधिकारों से खिलवाड़ को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस जनविरोधी बिल को हर हाल में वापस लेना होगा.
 
MMDR का झामुमो ने किया विरोध
  • विधायक समीर मोहंती की अगुवाई में उमड़ी भीड़

Himangshu karan 

Jamshedpur News: केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन कानून (MMDR) के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा इकाई ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. विधायक समीर मोहंती की अगुवाई में 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, खान एवं खनिज संशोधन कानून 2026 वापस लेने की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें:

 

धरना-प्रदर्शन में आए भीड़ का आलम यह था कि प्रखंड कार्यालय परिसर पूरी तरह छोटा पड़ गया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मुख्य सड़कों पर खड़े होकर केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी करनी पड़ी, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा. 


मंच से झामुमो नेताओं और वक्ताओं ने केंद्र पर झारखंड के खनिज संसाधनों पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के हितों और स्थानीय अधिकारों से खिलवाड़ को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस जनविरोधी बिल को हर हाल में वापस लेना होगा. 


पार्टी नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा. साथ ही चेताया कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही