Search

Jamshedpur News: जमशेदपुर में उफान पर खरकाई और स्वर्णरेखा नदी, 2500 घरों में घुसा पानी

Jamshedpur News: शहर में खरकाई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. बागबेड़ा से लेकर जुगसलाई और शास्त्री नगर तक कई इलाकों में घरों के अंदर पानी घुस गया है. मानगो के भी कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.
 
उफान पर खरकाई व स्वर्णरेखा नदी, शहरी इलाकों तक पहुंचा पानी

Jamshedpur News: शहर में खरकाई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. बागबेड़ा से लेकर जुगसलाई और शास्त्री नगर तक कई इलाकों में घरों के अंदर पानी घुस गया है. मानगो के भी कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.

करीब ढाई हजार घरों में घुसा पानी

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों में करीब दो से ढाई हजार घरों में पानी घुस गया है. पानी बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं.

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य सड़कों पर भी पानी

एल्कोर और रबाटा से जुड़ी मुख्य सड़क पर भी पानी भर गया है. बताया जा रहा है कि नदी का पानी इस इलाके तक पहुंच गया है. इससे वाहनों की आवाजाही और आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलस्तर लगातार बढ़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. लोगों ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव की व्यवस्था जल्द शुरू करने की मांग की है. फिलहाल नदी का जलस्तर बढ़ने से जमशेदपुर के कई निचले इलाकों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही