Search

 
 
 

Jamshedpur News : 10 लाख की फिरौती के लिए कंपनी के दो अधिकारियों का अपहरण , 5 आरोपी गिरफ्तार

शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे डिमना-मानगो रोड स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग के पास कंपनी के सीनियर सुपरवाइजर और असिस्टेंट मैनेजर मौजूद थे. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो में सवार पांच युवक वहां पहुंचे और दोनों को रोक लिया. आरोपियों ने उनसे 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी के दो अधिकारियों का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बरामद कर लिया और घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे डिमना-मानगो रोड स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग के पास कंपनी के सीनियर सुपरवाइजर और असिस्टेंट मैनेजर मौजूद थे. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की बोलेरो में सवार पांच युवक वहां पहुंचे और दोनों को रोक लिया. आरोपियों ने उनसे 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की.

 

 

जब दोनों अधिकारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की. इसके बाद जबरन दोनों को बोलेरो में बैठाकर वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और विशेष टीम का गठन किया गया.

 

पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए दोनों अपहृत कर्मियों को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा गौड़, नितेश गोप, आकाश प्रधान, देवाशीष गोप और शैलेश गोप के रूप में हुई है. सभी आरोपी जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई सफेद बोलेरो वाहन भी बरामद की है. इसके अलावा एप्पल आईफोन, वीवो, सैमसंग, रियलमी और नथिंग कंपनी के कई स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं.

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही