Search

 
 
 

Jamshedpur News : MGM के 2 डॉक्टरों की मौत मामले में SSP से मिले परिजन, कहा- डूबने की झूठी कहानी रची गई

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों डॉ. सक्षम सिंह व डॉ. समीर कुमार की 24 जुलाई को डिमना लेक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. दोनों डॉक्टरों के परिजनों ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों डॉ. सक्षम सिंह व डॉ. समीर कुमार की 24 जुलाई को डिमना लेक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. दोनों डॉक्टरों के परिजनों ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

 


परिजनों ने मीडिया से बातचीत में डॉ. यश के बयानों पर गंभीर सवाल उठाए. कहा डॉ. यश की ओर से अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं, जिससे परिवार का संदेह और गहरा रहा है. परिजनों के मुताबिक, डॉ. यश के पिता ने मीडिया में दावा किया था कि डॉ. सक्षम का मोबाइल डिमना लेक में गिर गया था. मोबाइल निकालने के दौरान सक्षम पानी में चले गए और उन्हें बचाने की कोशिश में डॉ. समीर भी डूब गए.


परिजनों का कहना है कि जब दोनों डॉक्टरों के शव बरामद किए गए, तब उनकी जेब से मोबाइल फोन मिले थे. परिवार का सवाल है कि अगर मोबाइल पानी में गिर गया था, तो वह जेब में कैसे मिला. परिजनों ने पुलिस से इस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच करने की मांग की है.


परिजनों ने वाहन की जांच नहीं होने पर भी उठाया सवाल

परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों डॉक्टर जिस वाहन से डिमना लेक पहुंचे थे, पुलिस ने अब तक उसकी जांच तक नहीं की, जबकि घटना की परिस्थितियों को समझने के लिए यह महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकता है. परिवार का कहना है कि घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों को सुरक्षित कर उनकी वैज्ञानिक तरीके से जांच की जानी चाहिए. इस मामले में दोनों डॉक्टरों के परिजन पहले ही हत्या की आशंका जता चुके हैं. 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही