Search

 
 
 

Jamshedpur News : कोल्हान आयुक्त व डीसी ने SIR को लेकर सात मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत शुक्रवार को कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार बिक्रम और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने कदमा स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया.
 

Jamshedpur :  मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत शुक्रवार को कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार बिक्रम और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने कदमा स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया. अधिकारियों ने डीबीएमएस, कदमा के बूथ संख्या 102, 103 और 104 तथा जुस्को स्कूल, कदमा के बूथ संख्या 106, 107, 108 और 109 पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया.

 

 

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रपत्रों के संधारण, मतदाताओं से संपर्क की स्थिति और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप चल रहे पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की. उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत कवरेज के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा किया जाए.

 

Uploaded Image

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी बनाना है. इसके तहत नए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा, जबकि अपात्र या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने और आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी.

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं से भी बातचीत की. उन्होंने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित करने और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करने की अपील की.

 

साथ ही संबंधित बीएलओ और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही