Search

 
 
 

Jamshedpur News : पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur News : शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.जानकारी के अनुसार, संजय सिंह पेंट-पुट्टी का काम करता था. बताया जाता है कि उसे नशे की लत थी.
 
फाइल फोटो

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में पत्नी से विवाद के बाद एक मजदूर ने खुद को आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय सिंह के रूप में हुई है.

 

 

घटना गुरुवार रात की है. शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.जानकारी के अनुसार, संजय सिंह पेंट-पुट्टी का काम करता था. बताया जाता है कि उसे नशे की लत थी.

 

गुरुवार रात वह नशे की हालत में घर लौटा था. इसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसका विवाद हो गया. विवाद बढ़ने के बाद वह गुस्से में घर से बाहर निकल गया. इसके बाद उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली.संजय को आग की लपटों में घिरा देखकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. लोगों ने पानी और कंबल की मदद से आग बुझाने की कोशिश की. 

 

हालांकि, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था. परिजन और स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों के अनुसार, संजय करीब 70 फीसदी तक झुलस गया था. उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी. तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई.

 

संजय सिंह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था. उसके दो बच्चे हैं. उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही