Jamshedpur News : जमशेदपुर के डिमना स्थित मिर्जाडीह में जमीन पर घर बनाने को लेकर टाटा स्टील और दूसरे पक्ष के बीच विवाद सामने आया है. टाटा स्टील का कहना है कि जिस जमीन पर घर बनाया जा रहा है, वह कंपनी की है. वहीं, दूसरी ओर वहां घर बना रहे रवि किस्कू का दावा है कि जमीन उनकी है. ऐसे में जमीन के मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति है.
इसे भी पढ़ें
रवि किस्कू का कहना है कि जब जमीन उनकी है, तो उस पर घर बनाना अवैध कैसे हो सकता है. उन्होंने कंपनी के दावे पर सवाल उठाते हुए जमीन से जुड़े दस्तावेज दिखाने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि उक्त जमीन टाटा स्टील की है, तो कंपनी को इसके प्रमाण के तौर पर कागजात प्रस्तुत करने चाहिए.
वहीं, कंपनी प्रबंधन उक्त जमीन को अपनी बता रहा है. ऐसे में विवाद का मुख्य मुद्दा जमीन के वास्तविक मालिकाना हक को लेकर है. एक तरफ कंपनी जमीन पर अपना अधिकार जता रही है, तो दूसरी तरफ रवि किस्कू अपने परिवार का हक बता रहे हैं. अब जमीन के कागजात से ही वास्तविक हकदार का पता चल सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

