Search

 
 
 

Jamshedpur News: बिरसानगर में मकान मालिक पर रेंटर को लहुलूहान करने के आरोप

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित जोन नंबर-6 में मामूली विवाद के बाद मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हुई है.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित जोन नंबर-6 में मामूली विवाद के बाद मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हुई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, जसवीर सिंह और उसके मकान मालिक संतोष कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि संतोष कुमार ने जसवीर सिंह के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल जसवीर सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही