Search

 
 
 

Jamshedpur News : बिष्टुपुर में देर रात पुलिस का विशेष अभियान, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी कर रहे युवकों से पूछताछ की. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और खुलेआम नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. इसके अलावा, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया गया.
 

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक विशेष अभियान चलाया गया. रात दस बजे के बाद शुरू अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों, सड़क किनारे लगने वाले अड्डों और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों की जांच की. 

 

अड्डाबाजी करने वालों से पूछताछ, नशाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी कर रहे युवकों से पूछताछ की. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और खुलेआम नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. इसके अलावा, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया गया.


पुलिस ने अभियान के दौरान नागरिकों से कानून का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि आम जनता के सहयोग से ही अपराध पर काबू पाना संभव है.

 

आगे भी जारी रहेंगे इस तरह के अभियान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में शहर में बढ़ते अपराध पर काबू पाने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. देर रात होने वाली अड्डाबाजी, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर है. 

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में रह सकें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही