Search

 
 
 

Jamshedpur News :  गोलमुरी में देर रात फायरिंग, मिठाई खरीदने निकले युवक को लगी गोली

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित देबुन बागान चौक के पास रविवार देर रात गोलीबारी हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में मिठाई खरीदने निकले एक युवक को गोली लगी है. दाहिने पैर में गोली लगने से घायल युवक को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया. घायल युवक की पहचान टाटा लाइन निवासी दीपक झा के रूप में हुई है.
 

Jamshedpur :  जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित देबुन बागान चौक के पास रविवार देर रात गोलीबारी हुई. इस घटना में मिठाई खरीदने निकले एक युवक को पैर में गोली लगी है. घायल युवक को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया. घायल युवक की पहचान टाटा लाइन निवासी दीपक झा के रूप में हुई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक रविवार रात घर से मिठाई खरीदने निकला था. जैसे ही वह देबुन बागान चौक के पास पहुंचा, वहां कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान अचानक उन्हें पैर में चोट लगने का अहसास हुआ.  

 

इसके बाद पैर में दर्द बढ़ने पर उन्होंने अपने एक परिचित को फोन कर मौके पर बुलाया और अस्पताल गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर में गोली लगने की पुष्टि की.  फिलहाल उसका इलाज जारी है.

 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान करने में जुटी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही