Search

 
 
 

Jamshedpur News: मौसी बाड़ी से लौटे भगवान जगन्नाथ, बहरागोड़ा में धूमधाम से हुई वापसी

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर, नागुड़साई-पानीपोड़ा, बिल दुबराजपुर, बेंदा, मानुषमुड़िया, लाऊडोंका, पांचरुलिया और खण्डामौदा स्थित मौसी बाड़ी से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की वापसी हुई. बाहुड़ा रथयात्रा  श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और धूमधाम से निकाली गई. सुबह से ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई.
 

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर, नागुड़साई-पानीपोड़ा, बिल दुबराजपुर, बेंदा, मानुषमुड़िया, लाऊडोंका, पांचरुलिया और खण्डामौदा स्थित मौसी बाड़ी से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की वापसी हुई. बाहुड़ा रथयात्रा  श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और धूमधाम से निकाली गई. सुबह से ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई.

 

इसे भी पढ़ें:

जहां महाप्रभु के अलौकिक श्रृंगार और भव्य महाआरती के बाद भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को पूरे भक्तिभाव के साथ रथ पर विराजमान कराया गया. इसके बाद स्थानीय कीर्तन मंडलियों के मधुर और भावपूर्ण हरिनाम संकीर्तन की गूंज के बीच रथयात्रा पुनः मुख्य जगन्नाथ मंदिर पहुंची. जहां आरती के उपरांत महाप्रभु को रथ से उतारकर मंदिर के गर्भगृह में स्थित सिंहासन पर पूरे विधि-विधान से विराजमान किया गया.

इस दौरान पूरा इलाका 'जय जगन्नाथ' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा और अंत में मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा उमड़े श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही