Search

 
 
 

Jamshedpur News: बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, आठ लोगों पर लगा जुर्माना, मामला दर्ज

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से विद्युत विभाग ने कार्यपालक अभियंता अमीर हमजा के नेतृत्व में लालसाईं, चांदड़ा समेत विभिन्न गांवों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से विद्युत विभाग ने कार्यपालक अभियंता अमीर हमजा के नेतृत्व में लालसाईं, चांदड़ा समेत विभिन्न गांवों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें आठ लोग अवैध रूप से हुकिंग और मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग करते पकड़े गए.

Uploaded Image

बिजली चोरी मामले में आठ लोगों पर जुर्माना

 

कनीय विद्युत अभियंता तापस मंडल व अन्य कर्मियों की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में अजंता होटल के जितेंद्र कुमार सिंह पर 26,645 रुपया और विगसन होटल के दिनेश बिग पर सबसे ज्यादा 1,46,550 रुपया सहित नारायण मंडल, बिमल महापात्र, संजय बेरा, सीमांतो मंगल, मधुकर मंगल और मानिक डे पर कुल 2,34,445 रुपया का जुर्माना लगाया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ बरसोल थाना में विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और आम लोगों से अधिकृत कनेक्शन का ही उपयोग करने तथा चोरी की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही