Search

 
 
 

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में बढ़ा मलेरिया का खतरा, 20 दिनों में मिले 2300 मरीज

पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है. पिछले 20 दिनों में जिले के 1.66 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई, जिसमें 2,300 मलेरिया संक्रमित पाए गए हैं.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है. पिछले 20 दिनों में जिले के 1.66 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई, जिसमें 2,300 मलेरिया संक्रमित पाए गए हैं.

Uploaded Image

पोटका सबसे ज्यादा प्रभावित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में पोटका प्रखंड शामिल है. यहां के 20 गांवों में 20 डॉक्टरों की टीम लगातार कैंप लगाकर लोगों की जांच और इलाज कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

गांव-गांव पहुंच रही मेडिकल टीम

शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 12,976 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. जांच में 104 नए मरीजों में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है.

 

लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जांच शिविर में पहुंचकर मलेरिया की जांच कराएं.

 

बचाव ही सबसे बड़ा उपाय

मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा नहीं होने देने और रात में मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने की सलाह दी है. साथ ही लोगों से अपील की है कि बुखार होने पर बिना जांच के दवा लेने के बजाय स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही