Jamshedpur : जमशेदपुर में शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. इसमें एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शवों का पोस्टमार्टम कराया. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है.
पहली घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड की है. यहां रहने वाले 38 वर्षीय देवानंद विश्वकर्मा अपने घर में फंदे से लटके मिले. बताया जा रहा है कि देर रात उनकी बेटी ने सबसे पहले उन्हें इस हालत में देखा. इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों को जानकारी दी गई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार, देवानंद व्यवसाय से जुड़े थे.
दूसरी घटना मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर स्थित एक अपार्टमेंट की है. यहां रहने वाली 51 वर्षीय गौरी नाग अपने फ्लैट में फंदे से लटकी हुई मिलीं. घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे. बताया जाता है कि गौरी नाग अपने कमरे में गई थीं, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ. जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह फंदे से लटकी मिलीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment