Search

 
 
 

Jamshedpur News : जमशेदपुर में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित नंद नगर ग्वाला बस्ती में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 47 वर्षीय मलकीत सिंह के रूप में हुई है.
 

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित नंद नगर ग्वाला बस्ती में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 47 वर्षीय मलकीत सिंह के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को परिवार के सदस्यों ने मलकीत सिंह को घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा. इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. और  इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

 

सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलकीत सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे. हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही