Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम की चेतावनी- नदी-तालाब में गंदगी-कचरा फेंका तो होगी कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि जलस्रोतों को गंदा करने वालों पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि जलस्रोतों का संरक्षण पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : मानगो नगर निगम ने शहर के नदी, तालाबों व अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों को सख्त चेतावनी जारी की है. निगम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी जलस्रोत में कचरा फेंकने व गंदगी बहाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि जलस्रोतों को गंदा करने वालों पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि जलस्रोतों का संरक्षण पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है. इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि अपने आसपास के नदी, तालाब व अन्य जलस्रोतों को साफ रखने में सहयोग करें. उनमें किसी भी तरह का कचरा या गंदगी न डालें. इसे अपना कर्तव्य समझें.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही