Search

 
 
 

Jamshedpur  News : बाथरूम से मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के बाथरूम से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
 

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के बाथरूम से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान राजू लकड़ा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

 

परिजनों ने बताया कि राजू लकड़ा लंबे समय से बेरोजगार थे और आर्थिक परेशानियों के कारण मानसिक तनाव में रहते थे. उनकी तबीयत भी पिछले कुछ समय से ठीक नहीं बताई जा रही थी. शनिवार रात वह अपने कमरे में सोने गए थे, लेकिन देर रात किसी समय कमरे से बाहर निकल गए.

 

रविवार सुबह जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान उनका शव घर के बाथरूम में पड़ा मिला. शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए.

 

सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही