Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित हलुदबानी पारा टोला के अभिनाश तालाब में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. तालाब में शव को उपलते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, हलुदबानी के छुटकी टोला की कुछ महिलाएं रोज की तरह सुबह तालाब में नहाने पहुंची थीं. इसी दौरान उनकी नजर पानी में उपलते शव पर पड़ी. महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए. घटना के बाद हलुदबानी और आसपास के इलाकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग रहा और उससे दुर्गंध आ रही थी. फिलहाल पुलिस व्यक्ति की शिनाख्त में जुटी है. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई है, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. किसी स्थानीय व्यक्ति ने भी शव की पहचान नहीं की है.
परसुडीह थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment