Search

 
 
 

Jamshedpur News: ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय ने रविवार को घाटशिला में ट्रेनों के लेट लतीफी के खिलाफ हल्ला बोला. उन्होंने ट्रेन के लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर पदयात्रा व हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध जताया.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय ने रविवार को घाटशिला में ट्रेनों के लेट लतीफी के खिलाफ हल्ला बोला. उन्होंने ट्रेन के लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर पदयात्रा व हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध जताया. रेलवे अधिकारियों के नकारात्मक रवैए से खफा जदयू विधायक सरयू राय ने आगामी 27 मई को जमशेदपुर में चक्रधर रेल मंडल के महाप्रबंधक के आगमन पर विरोध करने की घोषणा की.


उन्होंने कहा कि विरोध के साथ हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपेंगे. इसी तरह आगे जरूरत पड़ी तो कोलकाता जाकर धरणा-प्रदर्शन, सत्याग्रह करेंगे. इसके बावजूद भी ट्रेन समय पर संचालित नहीं होती तो, अंत में रेलवे को सुधारने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक का रास्ता तय करेंगे. उन्होंने ट्रेनों के लेट लतीफा पर जनता की पीड़ा को बयां किया तथा  उन्होंने सुझाव दिया कि रेलवे दो पेसेंजर ट्रेनों के बीच मालवाहक गाड़ी चलाए ताकि रेलवे समय सारणी का पालन किया जा सके. 


उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेने सात घंटा लेट से अपने गंतव्य तक पहुंची है. ऐसे में लोगों को ड्यूटी छूट रही है. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, शिव शंकर सिंह, नीरज सिंह, अमित शर्मा, शिव रतन अग्रवाल सरदार, वीर सिंह देवगम, उपेन्द्र कुमार सिंह, समेत काफी संख्या में जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही