Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: परसुडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस की जांच शुरू

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सलगाझरी फाटक के पास शनिवार रात एक विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी गई. मृतका की पहचान सोनी देवी, पति देव कुमार शर्मा के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार, सोनी देवी की शादी वर्ष 2013 में हुई थी. उनके परिवार में पति के अलावा तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं. ससुराल पक्ष का कहना है कि सोनी देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं. हालांकि परिवार के सदस्यों ने इस मामले पर मीडिया से अधिक बातचीत करने से परहेज किया और घटना के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी.

 

वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने घटना को लेकर संदेह जताया है. मृतका के भाई बबलू कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे उनके बहनोई ने फोन कर घटना की जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि परिवार में सामान्य घरेलू विवाद होते थे, लेकिन आत्महत्या की वजह क्या रही, यह स्पष्ट नहीं है. मायके पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

 

मामले में एक और महत्वपूर्ण बात यह सामने आई है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. इसे लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं. परसुडीह थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही