Search

 
 
 

Jamshedpur News : गोलमुरी के रघुवर मार्केट में भीषण आग, चार दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

Jamshedpur News: दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
 
आग बुझाते दमकल कर्मी.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित रघुवर मार्केट में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई. आग तेजी से फैली और देखते ही देखते तीन से चार दुकानों को चपेट में ले लिया. दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. दुकानदारों ने 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है.

 

इसे भी पढ़ें


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले मार्केट परिसर में जमा कचरे में आग लगी थी. कचरे पुराना टायर भी पड़ा था. आग की लपटें टायर तक पहुंचते ही तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक पहुंच गई. आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुब्बार देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया.


दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था.


इस आगजनी में बर्तन, अंडे समेत अन्य सामान की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. अचानक हुई इस घटना से प्रभावित दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 10 से 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान हुआ है. घटना के बाद मार्केट के दुकानदारों में मायूसी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही