Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : प्रखंड सभागार में राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों संग बैठक

  • मतदाता सूची पुनरीक्षण और BLA की भूमिका पर हुई अहम चर्चा

Baharagora{Himangshu karan } :प्रखंड सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA-1 और BLA-2) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की गई.

 

 

बैठक के दौरान उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने चुनाव प्रक्रिया में बूथ स्तरीय एजेंटों की महत्ता को रेखांकित करते हुए BLA की जिम्मेदारियों और उनकी सक्रिय भूमिका पर विस्तृत चर्चा की.

 

वहीं उपस्थित अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि निष्पक्ष और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने में राजनीतिक दलों के एजेंटों का सहयोग बेहद अनिवार्य है. इस बैठक में क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त दलों के BLA-1 और BLA-2 मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से सफल बनाने की बारीकियों को समझा.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही