- डेस्टिनेशन बोर्ड से रिडेवलपमेंट तक हुई चर्चा
Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने और विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई. DRM CKP के निर्देश पर स्टेशन की सुविधाओं और विकास से संबंधित विषयों को लेकर अधिकारियों को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान स्टेशन की पहचान, यात्री सुविधाओं और चल रहे रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हुई.
ज्ञापन स्टेशन निदेशक/TATA सुनील कुमार और जनसंपर्क निरीक्षक PRI/TATA अबीर मिश्रा को सौंपा गया. अधिकारियों के साथ हुई बातचीत में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और टाटानगर स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने से जुड़े कई सुझाव रखे गए.
बैठक में CDO डेस्टिनेशन बोर्ड को आधुनिक बनाने का मुद्दा भी उठाया गया. चर्चा हुई कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ट्रेनों और उनके गंतव्य की जानकारी आसानी से और स्पष्ट रूप से मिल सके. इसके लिए डेस्टिनेशन बोर्ड को बेहतर और आधुनिक बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया.
इसके अलावा स्टेशन के प्रचार और यात्रियों तक बेहतर जानकारी पहुंचाने के लिए स्थानीय इंफ्लुएंसर्स मीट आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई. अधिकारियों के साथ टाटानगर स्टेशन के चल रहे रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की प्रगति और उससे जुड़े अपडेट पर भी बातचीत की गई. इस दौरान रेल प्रेमी सोमंको तिरु भी मौजूद रहे. स्टेशन के विकास से जुड़े इन मुद्दों को लेकर हुई पहल का उद्देश्य टाटानगर स्टेशन को यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाना है.

