Search

 
 
 

Jamshedpur News : सुंदरनगर में ट्रेन से कटकर मनोरोगी महिला की मौत

सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान लक्ष्मी मुर्मू (34 वर्षीय) के रूप में हुई है और वह परसुडीह के सरजामदा इलाके की रहने वाली थी. लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह सुंदरनगर में अपने मामा के घर रह रही थी.
 

Jamshedpur :  सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान लक्ष्मी मुर्मू (34 वर्षीय) के रूप में हुई है और वह परसुडीह के सरजामदा इलाके की रहने वाली थी. लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह सुंदरनगर में अपने मामा के घर रह रही थी. 

 

परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी मुर्मू मानसिक रूप से पीड़ित थी और पिछले करीब दो महीने से रांची में उसका इलाज चल रहा था. उसके पति अरविंद मांझी ओडिशा के बड़बिल स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत हैं. दंपति के दो बच्चे हैं.

 

बताया गया कि शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन से चार बजे लक्ष्मी अपनी मौसी से मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी. जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो  परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की.

 

खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि बादामपहाड़ एक्सप्रेस की चपेट में आकर लक्ष्मी मुर्मू की मौत हो गई है. परिजनों का कहना है कि मानसिक परेशानी के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया होगा.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही