Search

 
 
 

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर विधायक ने किया नमन

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि अगाध श्रद्धा के साथ मनाई गई.
 

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि अगाध श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस पावन अवसर पर बहरागोड़ा बाजार रोड स्थित नेताजी शिशु उद्यान में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही उन्होंने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.


वहीं डोमजुड़ी पंचायत के नारायणपुर स्थित बिरसा चौक पर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पारंपरिक तरीके से माल्यार्पण कर, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर बरहागाड़िया गांव में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया. जिसमें आसपास के कई गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महान आदिवासी नायक के बलिदान व उनकी गौरवशाली विरासत को याद किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही