Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: विधायक समीर मोहंती ने गोदाम गृह व नई सड़क का किया शिलान्यास

बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी गांव में पुराना लैम्पस भवन के समीप सहकारी विकास परियोजना के तहत बनने वाले 500 एमटी क्षमता के नए गोदाम गृह का विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan 

Baharagora: बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी गांव में पुराना लैम्पस भवन के समीप सहकारी विकास परियोजना के तहत बनने वाले 500 एमटी क्षमता के नए गोदाम गृह का विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों के हित में हर पंचायत के लैम्पस को सक्रिय करने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे स्थानीय स्तर पर व्यापार और भंडारण को बढ़ावा मिलेगा.

इसके साथ ही, उन्होंने मौदा पंचायत में विधायक निधि से बनने वाली एक नई सड़क की भी आधारशिला रखी. पाथरी और मौदा पंचायत में एक साथ कई विकास योजनाओं की सौगात मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है. 

 

इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के प्रमुख नेताओं और गणमान्य लोगों में मदन मन्ना, आसित मिश्रा, मिंटू पाल, मुन्ना होता, रिंकू माईति, यदुपति राणा, राजीव लेंका, कान्हु बेरा सहित कई अन्य  ग्रामीण कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही