Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त कार्रवाई में एक मोबाइल चोर को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम पासी (37 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी बोकारो जिले के नवाडीह का का निवासी बताया गया है.
इसे भी पढ़ें:
रेलवे पुलिस के अनुसार, उत्तम पासी ने 25 सितंबर 2026 की शाम टाटा-यशवंतपुर ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के पास से मोबाइल फोन चोरी कर लिया. घटना के बाद RPF और GRP की टीम ने मामले की जांच शुरू की और संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी के मोबाइल के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से पकड़ा.
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मोबाइल चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता और संभावित आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

