Search

 
 
 

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, बरामद किए चोरी के फोन

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.
 

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पर लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की. स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध युवक की पहचान की गई.

 

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया. उसकी पहचान कुंदन कुमार ओझा (29 वर्ष) के रूप में हुई है. वह बिहार के भोजपुर जिले के बड़की ओझवलिया गांव का रहने वाला है. पूछताछ में सामने आया कि वह स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन चोरी करता था.

 

गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. बरामद मोबाइलों को जब्त कर लिया गया है. इसके बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के हवाले कर दिया गया.

 

यह कार्रवाई रेलवे द्वारा चलाए जा रहे यात्री सुरक्षा अभियान के तहत की गई. आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल, बैग और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही