Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : सोनारी एयरपोर्ट पर विमान हादसे की मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया

सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को विमान दुर्घटना जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई. टाटा स्टील और जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में हुए इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों की तैयारियों, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को विमान दुर्घटना जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई. टाटा स्टील और जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में हुए इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों की तैयारियों, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था.

 

मॉक ड्रिल के तहत विमान की लैंडिंग के दौरान दुर्घटना होने और उसमें आग लग जाने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई. सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं. दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. दमकल कर्मियों ने कम समय में आग पर काबू पाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

 

इसके बाद राहत व बचाव दल ने विमान में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. घायलों की भूमिका निभा रहे लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया और एंबुलेंस के जरिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया, जहां आगे की चिकित्सा प्रक्रिया का अभ्यास किया गया.

 

इस अभ्यास में जिला प्रशासन, एयरपोर्ट प्रबंधन, टाटा स्टील के सेफ्टी विभाग, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी व कर्मी शामिल हुए. मॉक ड्रिल के दौरान आपात स्थिति में संचार व्यवस्था, विभागों के बीच तालमेल और राहत कार्यों की गति की भी जांच की गई.

 

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभ्यास संभावित आपदाओं के दौरान बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए किए जाते हैं. मॉक ड्रिल से मिले अनुभवों के आधार पर आपदा प्रबंधन योजनाओं को और मजबूत व प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि किसी वास्तविक दुर्घटना की स्थिति में त्वरित और बेहतर कार्रवाई की जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही