Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा स्थित पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय खण्डामौदा में विद्यार्थियों के भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और ग्रामीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'मॉडल यूथ ग्राम सभा' का गुरुवार को आयोजन किया गया. जिसमें बीआरपी मोनाराम महतो, पीरामल फाउंडेशन से निशांत कुमार, एसएमसी अध्यक्ष मोतीलाल मुंडा, प्रधानाध्यापक कमल पड़िहारी सहित शिक्षकों एवं वार्ड सदस्यों की उपस्थिति रही.
इसे भी पढ़ें:
इस दौरान छात्रों ने ग्राम सभा की वास्तविक कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करते हुए शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, नशामुक्ति, बालिका शिक्षा और डिजिटल जागरूकता जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श कर सामूहिक समाधान खोजने की प्रक्रिया को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया. सभी ने समाज व गाँव के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया. प्रधानाध्यापक ने इस आयोजन को बच्चों में आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने वाला बताया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

