Search

 
 
 

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत स्थित चंद्रपुर चौक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां किसी आवश्यक कार्य से बहरागोड़ा जा रहे मानुषमुड़िया गांव निवासी बाइक सवार सुरेश दास को सामने से आ रहे एक लोहा-मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत स्थित चंद्रपुर चौक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां किसी आवश्यक कार्य से बहरागोड़ा जा रहे मानुषमुड़िया गांव निवासी बाइक सवार सुरेश दास को सामने से आ रहे एक लोहा-मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. 

Uploaded Image
इस दुर्घटना में सुरेश दास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे कीचड़ में घुस गया. जिससे काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई  और इसकी सूचना बरसोल थाना पुलिस को दी. वहीं, एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को आपातकालीन इलाज के लिए बहरागोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

 

इसे भी पढ़ें:

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही