Search

 
 
 

Jamshedpur News: साकची में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार घायल, वाहनों को रोकने के तरीके पर सवाल

Jamshedpur News: आमबगान रोड पर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की गई. इसी क्रम में दोनों युवक बाइक से गिर गए और घायल हो गए. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग और वाहनों को रोकने के तरीके पर सवाल उठाते हुए विरोध किया. विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई.
 
दो युवकों के घायल होने पर लोगों का हंगामा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची आमबगान रोड पर रविवार सुबह ट्रैफिक चेकिंग के दौरान विवाद हो गया. ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल हो गए. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.

जांच के दौरान गिर पड़े युवक

जानकारी के मुताबिक, आमबगान रोड पर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की गई. इसी क्रम में दोनों युवक बाइक से गिर गए और घायल हो गए. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी बाइक सवार युवकों को रोकने के लिए पीछा कर रही थी. इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए. हालांकि, घटना किस तरह हुई, इसे लेकर पुलिस की ओर से तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई थी. इसलिए हादसे की वजह को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है.

मौके पर जुटी भीड़

दो युवकों के घायल होने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग और वाहनों को रोकने के तरीके पर सवाल उठाते हुए विरोध किया. विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. इससे कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल रहा.

समझाने के बाद शांत हुआ मामला

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाया. इसके बाद धीरे-धीरे भीड़ शांत हुई और सड़क पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई. घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में तनाव बना रहा. फिलहाल पुलिस की चेकिंग के दौरान युवकों के घायल होने और उसके बाद हुए विवाद को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही