Search

 
 
 

Jamshedpur News : ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान के पास सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई
 

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान के पास सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था.

 

इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर ट्रेलर की चपेट में आ गया और वाहन का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल भिजवाया. शव को अस्पताल में रखा गया है. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही