Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ईचड़ासोल, राजलाबांध, मुड़ाकाटी, पिठापुरा और केंवला के बंद मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस के मुताबिक, बीमार पति के इलाज के दौरान घर की रखवाली का फायदा उठाकर चावल के बर्तन में छिपे जेवरात की जानकारी जुटाने वाला और ताला वापस चिपकाकर चोरी को अंजाम देने वाला पड़ोसी एवं मास्टरमाइंड आकाश दास, उसके सहयोगी शंभू कर्मकार, निखिल नामता, दीपेश कुमार साव, चोरी का माल खपाने वाले राहुल बेरा, कृष्णा बेरा तथा सोना गलाकर ठिकाने लगाने वाले ज्वेलरी संचालक सुभाष चंद्र साव सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जिसके पास से ₹71100 नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, गला हुआ सोना, दो इन्वर्टर, एक बड़ा सोनी स्मार्ट टीवी, ताला तोड़ने के औजार और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई, पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

