Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन से राजस्थान के खातीपुरा (जयपुर) के लिए नई ट्रेन (संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस) का शुभारंभ सोमवार को किया गया. जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय व अन्य जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें
इस नई ट्रेन के शुरू होने से झारखंड के यात्रियों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. यह साप्ताहिक ट्रेन संतरागाछी से प्रत्येक बुधवार और खातीपुरा से प्रत्येक शुक्रवार को खुलेगी.
रेलवे की तय समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन नंबर 18061 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन पर रात 10:50 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे रवाना होगी. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 18062 खातीपुरा-संतरागाछी एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन पर दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी और 3:10 बजे प्रस्थान करेगी.
इस ट्रेन का ठहराव चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा, बांदीकुई और दौसा समेत अन्य कई स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

