Search

 
 
 

Jamshedpur News : बोड़ाम में विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पति पर हत्या की FIR

बोड़ाम थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई विवाहिता विनीता सिंह की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह अब हत्या का मामला बन गया है. पुलिस ने नए तथ्यों के आधार पर पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई विवाहिता विनीता सिंह की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. जिस घटना को शुरुआत में अस्वाभाविक मौत (यूडी केस) मानकर जांच की जा रही थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह अब हत्या का मामला बन गया है. पुलिस ने नए तथ्यों के आधार पर पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है.

 


घटना के वक्त ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया था कि विनीता सिंह की मौत जहर खाने से हुई है. इसी आधार पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. हालांकि, मेडिकल जांच रिपोर्ट ने ससुराल वालों के दावों को झूठा साबित कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार, विनीता की मौत जहर से नहीं, बल्कि सिर व शरीर पर किसी कठोर एवं भोथरे हथियार से किए गए गंभीर वार के कारण हुई थी.


सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के चालियामा गांव की विनीता सिंह की शादी बोड़ाम के झिझिरगोड़ा गांव निवासी सदानंद सिंह के साथ हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बोड़ाम थाना के ASI सुरेश प्रसाद वर्मा के आवेदन पर पति सदानंद सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने सदानंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही