Search

 
 
 

Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने इलाज में गंभीर लापरवाही बरती. उनका कहना है कि नवजात के लिए मां का दूध अस्पताल में उपलब्ध कराया गया था, लेकिन उसे समय पर बच्चे को नहीं दिया गया.
 
अस्पताल में शोकाकुल परिजन.

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती एक नवजात शिशु की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. इससे वहां कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा. सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और परिजनों को शांत कराया.

 

नवजात के पिता परसुडीह निवासी सोनू सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी ने 1 जून को एमजीएम अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था. जन्म के समय बच्चे का वजन लगभग डेढ़ किलो था. कम वजन व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए उसे अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा गया था.

 

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने इलाज में गंभीर लापरवाही बरती. उनका कहना है कि नवजात के लिए मां का दूध अस्पताल में उपलब्ध कराया गया था, लेकिन उसे समय पर बच्चे को नहीं दिया गया. जिससे बच्चे की स्थिति बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई. नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया.

 

वहीं, अस्पताल प्रशासन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. अधिकारियों का कहना है कि नवजात जन्म से ही गंभीर संक्रमण से पीड़ित था और उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी. डॉक्टरों की टीम तत्परता से इलाज कर रही थी, लेकिर संक्रमण के कारण बच्चे को बचाया नहीं जा सका. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही