Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : बड़ौदा घाट में मिला नवजात बच्चे का शव, इलाके में फैली सनसनी

बड़ौदा घाट से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. घाट के पास एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : बड़ौदा घाट से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. घाट के पास एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह आसपास के लोगों की नजर शव पर पड़ते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई.घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की.

 

प्रारंभिक जांच के दौरान बागबेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र में नहीं आता है. इसके बाद मामले की जानकारी आरआईटी थाना को दी गई. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात का शव वहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.

 

घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश और दुख का माहौल है. स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही